कील मुँहासे को दूर करने के घरेलु उपाय

लड़का हो लड़की हो हर कोई यही चाहता हैं की उसी त्वचा दाग-धब्बे से दूर रहे। यदि हमारे चेहरे पर दाग या मुँहासे ज्यादा हो जाये तो हमें बाहर जाने में शर्म सी आने लगती हैं, हमारा आत्मविश्वास काम हो जाता हैं। युवावस्था में कदम रखते ही मुँहासे हमारे चहरे पर होने सुरु हो जाते हैं, किसी को ज्यादा होते हैं तो किसी को कम। परन्तु जिनकी ऑयली स्किन होती हैं उनको ज्यादा होते हैं। आजकल लोग मुँहासे हो जाने पर डॉक्टर को दिखाते है और दवाईयां और क्रीम लगते हैं जो कई बार गलत असर कर जाती हैं और हमें काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी ऐसे दाग या मुँहासे हो गए है तो हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताते है, जिनका इस्तेमाल करके आपके चहरे के मुँहासे भी ठीक हो जाएंगे और त्वचा भी साफ़ और मुलायम बन जाएगी।
चेहरे के दाग-धब्बे और मुँहासे हटाने के लिए घरेलु नुस्खे ( Chehre ke Daag-Dhabbe aur Muhase Hatane Ke Liye Gharelu Nuskhe ) :
- ग्वारपाठा या एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से मुँहासे और दाग धीरे धीरे साफ हो जाते हैं। एलोवेरा हर तरीके से हमारे शरीर और त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। एलोवेरा के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल और सुन्दर बनती हैं।
- बेसन और छाछ को मिलाकर उसका लेप बनाए और इससे चहरे पर लगाने से लाभ होता है।
- यदि आपके चेहरे पर दाग और मुँहासे ज्यादा हो गए है तो पुदीने का पेस्ट बन कर इसका लेप अपने चेहरे पर एक महीने तक लगाए, इससे चेहरे के मुँहासे ठीक हो जाएंगे।
- प्याज को काटकर उसे तेल में थोड़ा सा टेल जब तक वह थोड़ी सी सफ़ेद न हो जाये, फिर उसे ठंडी होने पर कपडे में बांधकर धीरे से चेहरे पर मले। इससे आपको मुहासो में लाभ होगा।
- नारियल के तेल और कपूर को मिलाकर दाग या मुँहासे पर लगा ले और कुछ टाइम बाद पनि से धो ले, इससे आपके मुँहासे ठीक हो जाएंगे।
- जायफल को पनि में घिस कर लगाने से भी मुंहासों से छुटकारा मिलता हैं।
- आप बेल के पत्तो को पीसकर उसके रास को छान ले, फिर इस रस को रोज मुँहासे पर लगाने से ठीक हो जाते हैं।
- यदि आप करेले को पानी में उबालकर उसका रस पिए तो भी मुँहासे ठीक हो जाते हैं।
- जामुन की गुठली पानी में घिस ले और फिर उसे मुँहासे पर लगाये इससे भी मुंहासों से छुटकारा मिलता है।
- पेट की खराबी या हमारे खानपान जिसमे स्टार्च, प्रोटीन, वसा की मात्राज्यादा हो उससे दूर रहे। ऑयली खाने से भी बचना चाहिए।
- सुबह मेथी का चूर्ण जल के साथ लेने से भी मुंहासों में फायदा होता हैं।
- शहद के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और दाग दब्बे दूर हो जाते हैं।
- निम्बू का रस चेहरे पर लगाने से चेहरे की चिकनाई को दूर करता है और त्वचा को कोमल और सूंदर बनता हैं।
- दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो की त्वचा के दाग धब्बे दूर करता हैं और इससे सूंदर बनता हैं, आप दूध और दूध से बानी चीजे भी ले सकते हैं।
- रोजाना हल्दी लगाने से भी मुँहासे दूर होते हैं।
- पानी ज्यादा पीना तो हर तरीके से फायदेमंद होता हैं। पानी ज्यादा पीने से भी मुँहासे ठीक हो जाते है।
- नारियल तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से भी फायदा होता है।
- नीम के पत्तो को पीस कर चेहरे पर लगाने या फिर इसके रस को चेहरे पर लगाने से फायदा होता हैं।
- दही और हल्दी को मिलाकर इसका पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाता हैं।
- गुलाबजल और ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुँहासे ठीक हो जाते हैं।
- कब्ज रहने से भी मुँहासे हो जाते है इसलिए आप पेट को साफ रखे।
- चेहरे को धूल या गंदगी से दूर रखना चाहिए, रोजाना चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धोना चाहिए।
0 Comments